Loading...
मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। आज पूरे विश्व में भारत और भारतीयों का सम्मान बढ़ा है। आज आम नागरिक का जीवन आसान हुआ है, किसानों की आय बढ़ी है और गरीब, वंचित को सस्ता अनाज मिल रहा है।
- शंकर लालवानी

शंकर लालवानी
के बारे में

शंकर लालवानी (जन्म 16 अक्टूबर 1961) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सक्रिय सदस्य हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल से हायर सेकेंडरी की परीक्षा उत्तीर्ण की। फिर मुंबई में बी-टेक की पढ़ाई की, फिर इंदौर आकर बिजनेस और कंसल्टेंसी से जुड़ गए। एक युवा के रूप में, वह हमेशा राष्ट्र के महान देशभक्तों की कहानियों से प्रेरित थे और राष्ट्र की प्रगति के लिए काम करने का सपना देखते थे। लालवानी ने 2019 से इंदौर से 17वीं लोकसभा में संसद सदस्य के रूप में कार्य किया है। उन्होंने पहले इंदौर विकास प्राधिकरण में अध्यक्ष का पद भी संभाला था...

राजनीतिज्ञ

वार्ड अध्यक्ष से पार्षद और सांसद तक लंबा राजनीतिक करियर. 2019 में भारतीय जनता पार्टी ने लालवानी को लोकसभा का टिकट दिया और भारतीय जनता पार्टी ने करीब 5 लाख 47 हज़ार वोटों के ऐतिहासिक अंतर से चुनाव में जीत हासिल की।

Know More

सरल एवं सहज

सांसद शंकर लालवानी की सबसे बडी पूंजी उनकी सरलता है। आमजन से लेकर कोई अफसर हो या नेता हो या फिर बेहद महत्वपूर्ण व्यक्ति, सांसद शंकर लालवानी उसी विनम्रता, आत्मीयता और गरिमापूर्ण तरीके से मिलते हैं।

Know More

समाज एवं संस्कृति

सांसद शंकर लालवानी को सही मायनों में राजनीतिक दायित्व वाला सामाजिक कार्यकर्ता कहा जाए तो गलत नहीं होगा। भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में उनकी गहरी रुचि है और पिछले 25 वर्षों से मालवा उत्सव, राजवाडा पर हरतालिका तीज उत्सव, हिंदू नववर्ष पर सूर्य अर्घ्य समेत कई कार्यक्रम वे करते आ रहे हैं।

Know More

टेक्नोक्रेट

शंकर लालवानी ने एशिया के सबसे पुराने इंजीनियरिंग वीजेटीआई, मुंबई से बी.टेक की डिग्री प्राप्त की है। नगर निगम में जनकार्य समिति का अध्यक्ष और बाद में आईडीए चेयरमैन रहते हुए उन्होंने कई फ्लाईओवर बनवाए हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट साइड को वे बखूबी समझते हैं। इसलिए उन्हें टेक्नोक्रेट सांसद कहा जाता है।

Know More
राजनीतिक यात्रा
सोशल मीडिया कनेक्ट

शंकर लालवानी के बारे में विचार